देश

Bihar Teacher News: केके पाठक को लेकर बिहार विधानसभा में आज भी हंगामा, विपक्ष पर भड़के नीतीश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 02:28 PM IST

Controversy Over KK Pathak, Bihar News: केके पाठक के नए आदेश को लेकर बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा मच गया। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Image

नीतीश कुमार

KK Pathak Bihar News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर बिहार विधानसभा में आज लगातार दूसरे दिन हंगामे का दौर जारी रहा। विपक्षी सदस्यों ने केके पाठक को पद से हटाने की मांग की जिसे नीतीश ने ठुकरा दिया। इस दौरान आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों के विधायकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए जिस पर वह नाराज हुए। उन्होंने केके पाठक को ईमानदार अधिकारी बताते हुए विपक्ष को घेरा। उन्होंने केके पाठक को ईमानदार अफसर बताया। इसके साथ ही नीतीश ने कहा कि स्कूल में कक्षाएं सुबह 10 बजे से ही शुरू होंगी, लेकिन शिक्षकों को 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचना ही होगा।

स्कूलों का समय 10 से 5 बजे

नीतीश कुमार ने मंगलवार को सदन में ऐलान किया था कि स्कूलों का समय 9 से 5 के बजाय 10 से 4 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद केके पाठक ने आदेश दिया कि भले ही कक्षाएं 10 से 4 के बीच चलेंगी, लेकिन शिक्षकों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक स्कूल में रहना होगा। 9 से 10 के बीच शारीरिक उपस्थिति होगी, शाम में आखिरी एक घंटे में मिशन दक्ष की कक्षाएं चलेंगी। इस आदेश के बाद बच्चों और अभिभावकों के साथ ही शिक्षकों में भी संशय पैदा हो गया।

विधानसभा में मचा हंगामा

इस आदेश पर पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम नीतीश के आदेश का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पालन नहीं करते हैं। दरअसल, केके पाठक के नए आदेश को लेकर बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा मच गया। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सीएम नीतीश ने कहा कि स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से होगा, लेकिन शिक्षकों को 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचना होगा। टीचर बच्चों के स्कूल आने से 15 मिनट पहले आएंगे और उनके जाने के 15 मिनट बाद स्कूल छोड़ेंगे।

नीतीश बोले, केके पाठक ईमानदार

नीतीश कुमार ने एसीएस केके पाठक का बचाव करते हुए उन्हें ईमानदार अफसर बताया। सदन में विपक्षी विधायकों ने पाठक को पद से हटाने की मांग की तो नीतीश नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एक ईमानदार अधिकारी को हटाने की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article