अरवल के SP साहब का रूतबा! सिपाही से बंधवाए जूते के फीते, फिर करवाया ये काम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2023, 11:54 PM IST

देश में जहां सरकार एक ओर वीवीआई कल्चर को खत्म करने पर जोर देती रही है, वहीं कुछ अफसरों को इससे शायद ही कोई फर्क पड़ता है। वो शायद अपने से जूनियर कर्मचारियों को नौकर ही समझते हैं। समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है।

बिहार के अरवल जिले के एसपी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में एसपी साहब अपने एक जूनियर जूते के फीते बंधवाते दिख रहे हैं।

alwar sp video

अलवर के एसपी का वीडियो वायरल

बिहार पुलिस के इस एसपी का नाम मोहम्मद कासिम है। गणतंत्र दिवस के मौके पर जब उन्होंने एक कार्यक्रम में अपने जूते उतारे और फिर जब पहनने का मन हुआ तो खुद से नहीं पहना, बल्कि इसका जिम्मा मिला एक कांस्टेबल को।

End of Feed