Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में शीतलहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी; जानें आज का मौसम

बिहार में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। राज्य के 14 जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को पटना सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में शीतलहर ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया है। राज्य के 14 जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पटना सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। बुधवार को कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। हवा की रफ्तार भी कम रही जिससे ठंड और बढ़ गई।

bihar mausam update

फाइल फोटो।

कई जिलों में शीतलहर का कहर

राजधानी पटना में भी शीतलहर का असर देखने को मिला। सुबह से ही कोहरा और धुंध छाया रहा। जिससे लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी हुई। यातायात भी प्रभावित हुआ। बिहार के अन्य जिलों जैसे बक्सर, दरभंगा, मोतिहारी, जीरादेई, पूसा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, सासाराम, सुपौल, अगवानपुर, बाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मधेपुरा, छपरा, अरवल और फारबिसगंज में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

End of Feed