Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आज का मौसम

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। देखें बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल...

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर को राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, कई जिलों में देर रात और सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

lkfhjlgkh.

फाइल फोटो।

बारिश का अलर्ट

27 दिसंबर से राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और जहानाबाद जैसे जिलों में बारिश हो सकती है।

End of Feed