Bihar: सहरसा में 14 वर्षीय बच्चे की गई जान, कसरत करते हुए आया कार्डियक अरेस्ट

बिहार के सहरसा में कसरत करते हुए एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कसरत करने के दौरान उसके कंधे में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट आने से बच्ची की जान गई है।

बीते कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कभी कसरत करते हुए तो कभी बाइक चलाते हुए लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक आम होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के सहरसा से सामने आया है। यहां एक 14 साल के बच्चे की कार्डियक अरेस्ट आने से मौत हो गई है।

Heart Attack

बिहार के सहरसा में कसरत के दौरान 14 साल के किशोर को आया कार्डियक अरेस्ट (फोटो - Canva)

कैसे आया कार्डियक अरेस्ट?

यह मामला सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर का है। 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के अंकुश कुमार शुक्रवार को अपने घर में कसरत कर रहा था। तभी उसे कार्डियक अरेस्ट आया। इस घटना को लेकर अंकुश के पिता ने बताया कि बेटा घर के छज्जे से लटककर पुश-अप कर रहा था, तभी अचानक उसके कंधे में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। पिता ने तुरंत बेटे को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed