पवन सिंह लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, बोले- जीत से ज्यादा मेरी हार की चर्चा; लड़ेंगे पीछे न हटेंगे

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी ठोकेंगे। लोकसभा चुनाव में हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मेरी जीत से ज्यादा हार की चर्चा है। पवन सिंह ने भोजपुरी में कहा कि लड़ेंगे ना भैया, जब कदम रख दे लेने बानी, तब पीछे ना हटब।

Bihar Assembly Election 2025: राजनीति में कदम रख चुके भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने कहा है कि वह इस साल के आखिर में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सिंह झारखंड के जमशेदपुर में अपनी एक फिल्म के प्रचार के दौरान मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि क्या वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा, "मैंने बोला था ना बहुत पहले, कि मेरी जीत से ज्यादा चर्चा मेरी हार की है। साल 2024 में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब वह भाकपा माले उम्मीदवार राजा राम सिंह से पराजित हो गए थे।

Pawan Singh Contest Bihar Assembly election

भोजपुरी स्टार पवन सिंह

भोजपुरी में कहा कि लड़ेंगे ना भैया

पवन सिंह ने भोजपुरी में कहा कि लड़ेंगे ना भैया, जब कदम रख दे लेने बानी, तब पीछे ना हटब। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, "समय बताएगा, अभी मैं कुछ नहीं बोल सकता। पूर्व में सिंह भाजपा में थे। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, जिसे उन्होंने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया था। फिर उन्होंने राजग के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।

End of Feed