यात्रीगण कृपया ध्यान दें!भागलपुर-देवघर मेमू स्पेशल बंद, अब किसी अन्य ट्रेन से करें सफर

अगर आप बिहार में भागलपुर या झारखंड के देवघर में रहते हैं या इन दोनों शहरों के बीच ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप इन दोनों शहरों के बीच में मेमू के किसी स्टॉप से ट्रेन में चढ़ते या उतरते हैं तो भी यह खबर आपके लिए है। लेकिन यह खबर आपकी चिंता बढ़ाने वाली है।

बिहार में भागलपुर और झारखंड में देवघर के बीच चलाई गई मेमू स्पेशल ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने बंद कर दिया है शुरुआत में इस मेमू स्पेशल को 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बाद में इसका संचालन 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद ट्रेन के संचालन को दोबारा बढ़ाकर 2 मई किया गया और फिर तीसरी बार बढ़ाकर 13 मई तक कर दिया गया था।

memu-Special

भागलपुर-देवघर मेमू स्पेशल बंद

इस ट्रेन का उद्देश्य यात्रियों को भागलपुर और देवघर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना था। यात्रियों को इस मेमू ट्रेन के चलने से बड़ी सहूलियत थी। लेकिन अब रेलवे ने इस मेमू स्पेशल ट्रेन को पूरी तरह से स्थायी तौर पर बंद कर दिया है।

End of Feed