Best Places to Visit in Bihar: बिहार में घूमने के लिए ये हैं सबसे बेहतरीन जगहें, मौका मिलते ही घूम आइए

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2022, 11:35 PM IST

Best Places to Visit in Bihar: बिहार में ऐतिहासिक से लेकर धार्मिक तक कई ऐसी जगहें हैं, जहां छुट्टियों में घूमने के लिए जाया जा सकता है। बिहार में सिख, बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल है, जिसका अपना एक अलग धार्मिक महत्व है और जहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं।

Best Places to Visit in Bihar: बिहार- गौतम बुद्ध की धरती, मगध जैसा शक्तिशाली राज्य और गणतंत्र की गूंज जहां सबसे पहले सुनाई दी, ऐसा गौरवशाली इतिहास है बिहार का। यहां एक से एक प्रतापी राजा हुआ, पहला गणतंत्र लागू हुआ और बौद्ध जैसे धर्म का उदय भी यहीं से हुआ। इस राज्य में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका इतिहास में अपना एक अलह स्थान है, कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने की तमन्ना लिए लोग विश्व के कई देशों में पैदा होते हैं। हर साल लाखों पर्यटक बिहार आते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां मौका मिलते ही आपको घूम आना चाहिए।

best place to visit in bihar

बिहार में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह

बोध गया

इस शहर का नाम घूमने की लिस्ट में सबसे पहले आता है। यहीं पर भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बोधगया बिहार के गया जिले में स्थित एक बौद्ध तीर्थ स्थल है। महाबोधि मंदिर के लिए प्रसिद्ध, यहीं बोधि वृक्ष के नीचे गौतमबुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह अब यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यहां जापान, चीन, थाईलैंड, श्रीलंका, नेपाल, बर्मा सहित कई देशों से हर साल लाखों लोग आते हैं। नेरंजना नदी के पास स्थित बोधगया को पहले उरुवेला के नाम से जाना जाता था। 18वीं सदी तक इसे संबोधि, वज्रासन या महाबोधि के नाम से भी जाना जाता था। यह चार महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों में से एक है। यहां 80 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की मूर्ति भी है।इसे 18 नवंबर 1989 को 14वें दलाई लामा द्वारा प्रतिष्ठित किया गया था। प्रतिमा के लिए आधारशिला 1982 में रखी गई थी।

End of Feed