Patna: AIIMS हॉस्टल में सनसनी; संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मेडिकल छात्र का शव, जांच जारी

पटना एम्स के हॉस्टल नंबर 10 में एक मेडिकल छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। ओडिशा निवासी एमडी फर्स्ट ईयर छात्र यादवेंद्र साहू का शव उसके कमरे में बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

AIIMS Patna Student Death: पटना एम्स के हॉस्टल नंबर 10 में उस समय हड़कंप मच गया जब मेडिकल के एक छात्र यादवेंद्र साहू का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में मिला। मूल रूप से ओडिशा निवासी यादवेंद्र एम्स पटना में एमडी फर्स्ट ईयर का छात्र था और हॉस्टल के कमरा नंबर 515 में रह रहा था।

​Student's body found in AIIMS hostel

AIIMS हॉस्टल में मिला छात्र का शव (Photo: iStock)

जानकारी के मुताबिक, काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने एम्स प्रशासन को सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद युवक का शव बरामद हुआ।

End of Feed