जमुई में दर्दनाक हादसा, कार के पेड़ से टकराने से तीन की मौत, मुंडन कराने जा रहे थे श्रद्धालु

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2024, 11:31 AM IST

बिहार के जमुई जिले में एक परिवार बच्चों का मुंडन कराने के लिए कार से देवघर जा रहा था। तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में दो जुड़वा बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Bihar Road Accident: बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक स्विफ्ट कार सड़क के किनारे एक पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरा के चरपोखरी के रहने वाले आनंद कुमार अपने परिवार के साथ कार से अपने बच्चों का मुंडन कराने देवघर जा रहे थे। रास्ते में चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबुटिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

accident

जमुई में पेड़ से टकराई कार

दो जुड़वा बच्चों की मौत

बताया जाता है कि इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार-पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो जुड़वा बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र पांच साल बताई जा रही है।

End of Feed