Bihar Weather Today: बिहार में सर्द पछुआ हवाओं से ठिठुरन का एहसास, डेहरी में रहा सबसे कम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम बिहार, 8 February 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज पछुआ हवाओं की स्थिति जारी रहने वाली है। दिनभर धूप भी खिली रहेगी। शाम में सूरज ढलने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में ठंड के तेवर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहे हैं। साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अभी भी सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। साथ ही तेज पछुआ हवाएं भी ठिठुरन का एहसास करा रही हैं। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल रही है। प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छा रहा है। आज बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं?

Bihar Weather

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम

बिहार में पिछले कई दिनों से बिहार का मौसम शुष्क चल रहा है। आज भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप निकलने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा। शाम में सूरज ढलने पर ठिठुरन का एहसास बढ़ जाएगा। आज पछुआ हवाएं चलने की स्थिति भी जारी रहने वाली है। बिहार के अधिकांश हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed