पटना

Bihar Weather Today: बिहार में बदले मौसम के मिजाज, सर्दियों की होने लगी विदाई, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 9, 2025, 11:47 AM IST

Bihar Weather Today: बिहार में आज से मौसम बदलने लगा है। यहां तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए माना जा रहा है कि फरवरी के अंत तक सर्दियों की विदाई हो जाएगी। मार्च से गर्मी का एहसास होने लगेगा।

Image

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम बदलने लगा है। बिहार के कई हिस्सों से अब ठंड की विदाई होने लगी है। खासतौर पर दक्षिण बिहार में ठंड का दौर थमने लगा है और गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में वृद्धि होगी। अब तापमान कम नहीं होगा, बल्कि बढ़ेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया की अभी उत्तर बिहार से ठंड को जाने में समय लगेगा। लेकिन उत्तर बिहार में कड़ाके की ठंड नहीं होगी। यहां सुबह-शाम की ठंड का दौर रहेगा। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल -

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

आज उत्तरी बिहार में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। हालांकि धूप के खिलने के साथ कोहरे में कमी आई। मौसम विभाग द्वारा आज बिहार के किसी भी जिले में कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं दक्षिण बिहार की बात करें तो आज से इन जिलों में तापमान बढ़ना शुरू होगा। आज के अधिकतम तापमान की बात करें तो 24 से 26 तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन जिलों में बढ़ेगा तापमान

पटना मौसम विज्ञान की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी पटना समेत सभी जिलों में तापमान बढ़ना शुरू होगा। इस दौरान कहीं तेजी के साथ तापमान बढ़ेगा और कहीं धीरे-धीरे तापमान चढ़ेगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 से 16 डिग्री तक पहुंचेगा और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक जा सकता है।

फरवरी के अंत तक हो जाएगी ठंड की विदाई

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी महीने की अंत तक प्रदेश से सर्दियों की विदाई हो जाएगी। तापमान कम होने की बजाए अब बढ़ना शुरू होगा। मार्च से गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। इस बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

End of Article