दिल्ली

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बदली मौसम की चाल, फिर महसूस होने लगी ठिठुरन, दोपहर में धूप खिलने से गर्मी का एहसास

Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां तेज हवाओं और एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल

Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों तेज धूप खिलने और ठंड के कम होने से लगा था कि अब सर्दियों की विदाई का समय आ गया है। लेकिन एक बार फिर यू-टर्न मारते हुए दिल्ली में सर्दी ने वापसी की है। यहां फिर लोगों को ठंड से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। विदाई की ओर आगे बढ़ रही दिल्ली की सर्दी ने अपना इरादा बदल लिया है। हालांकि अभी भी दिल्ली में तेज धूप खिल रही है, जिससे दोपहर में एक समय के बाद गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल -

दिल्ली कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह के दौरान कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगेगा और कोहरा भी छट जाएगा। इस बीच तेज हवाओं के चलते शहर के तापमान में कमी आई है। लोगों को सुबह और रात के दौरान ठंड से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। इस दौरान बिना गर्म कपड़ों की लेयर्स के बाहर नहीं निकला जा सकता है। वहीं धूप खिलने के बाद जैकेट पहनने पर गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। यहां आने वाले तीन दिनों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। सर्द हवाओं से मौसम में बदलाव हो सकता है। बता दें कि दिल्ली में लुढ़के तापमान का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 9 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि होगी। बताया जा रहा है कि इस अवधि के दौरान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में तापमान क्रमशः 10 और 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो 22 और 24 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले की बात करें तो यहां तेज सरफेस हवाएं चलेंगी। तापमान की बात करें तो दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली की ही तरह एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article