UP Weather Today: यूपी में फिर शुरू हुआ सर्दी का दौर, ठंड में ठिठुरते नजर आए लोग, जानें आज मौसम का हाल
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्दियों ने यू-टर्न मारा है। सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है।

यूपी में फिर शुरू हुआ सर्दी का दौर
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां तेज हवाएं चलने के कारण लोगों को फिर ठंड से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। बीते दिनों यूपी में धूप खिली रहने के कारण ठंड से राहत मिली थी। दोपहर के समय गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन सर्दियों ने एक बार फिर यू-टर्न मारा है और ठंड बढ़ने लगी है। पारा कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। धूप के साथ तेज हवाएं चलने से धूप की गुनगुनाहट महसूस नहीं हो रही है। यही कारण है कि तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी यूपी में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ को मौसम में बदलाव की वजह बताया जा रहा है।
यूपी में आज मौसम का हाल
नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण यूपी के मौसम में बदलाव आने लगे हैं। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। तेज सर्द हवाओं से लोगों को फिर ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है और न ही बारिश होने की कोई संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 9 फरवरी को प्रदेश मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। धूप तो खिली रहेगी, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड से राहत मिलेगी। इसके बाद 10 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगा। यहां मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन मौसमी गतिविधियों में लगातार हो रहे बदलाव से मौसम का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

बाढ़ NTPC थर्मल पावर प्लांट के स्टेज-1 की तीसरी इकाई हुई सिंक्रोनाइज, CM नीतीश कुमार की मेहनत ला रही रंग

UP: बुलंदशहर में दो लोगों की हत्या का प्रयास, बदमाशों ने मांगी 2.5 करोड़ की रंगदारी, तीन गिरफ्तार

Traffic Advisory: शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्ग का होगा चौड़ीकरण, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान, देखें एडवाइजरी

Lucknow Fire: आईटी मेट्रो स्टेशन के पास गिफ्ट शॉप में लगी आग, धू-धूकर जली दुकान, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

पंजाब में बिहारी छात्रों पर तलवार से वार, दो दर्जन से अधिक घायल, सम्राट चौधरी ने की कार्रवाई की मांग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited