दिल्ली

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में खिलेगी धूप या होगी बारिश? जानें राजधानी में वोटिंग के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। इस दौरान मतदाताओं को मौसम परेशान करेगा या नहीं इसके बारे में मौसम विभाग ने अपनी वेदर रिपोर्ट में जानकारी दी है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Image

दिल्ली वेदर

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कभी मौसम में गरमाहट महसूस की जा रही है तो कभी ठंडक महसूस की जा रही है। बीते करीब 2 सप्ताह से राजधानी का मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन मंगलवार को कई हिस्सों में हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान कम होने की आसार थे, लेकिन बारिश के बाद भी दिल्ली के तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

आज दिल्लीवालों के लिए एक अहम दिन है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग होने वाली है। अपना वोट कास्ट कर दिल्ली के लोग अपनी पसंदीदा पार्टी को अगले पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका देंगे। लेकिन इस बीच दिल्ली में बारिश होगी या मौसम साफ रहेगा आइए आपको बताएं -

वोटिंग के दौरान कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार, 5 फरवरी यानी आज वोटिंग होने वाली है। मतदान केंद्रों पर अधिकारी पहुंच रहे हैं और प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान राजधानी में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा वैसे-वैसे कोहरे में कमी आएगी और मौसम साफ होने लगेगा। वोटिंग के दौरान आज लोगों को मौसम परेशान नहीं करेगा। क्योंकि आज दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। बादलों की आवाजाही में धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान न अधिक ठंड होगी न ही अधिक गर्मी तो दिल्ली के लोग बिना किसी परेशानी वोटिंग कर सकते हैं।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में आसमान साफ बना रहेगा। धूप खिली रहेगी और ठंड से राहत रहेगी। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो सकता है। लेकिन शाम होते ही फिर मौसम ठंडा होने लगेगा। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11 और 12 डिग्री रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 21 और 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नोएडा और गाजियाबाद में आज मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गाजियाबाद और नोएडा शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि अधिकतम तापमान क्रमशः 24 और 25 डिग्री रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article