Bihar Weather: गर्मी से तप रहे बिहारवासी, जल्द बारिश दिलाएगी सुकून, इस दिन से बरसेंगी राहत की बूंदें

आज का मौसम बिहार, 5 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज मौसम शुष्क रहने और दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान जताया गया है। अगले दो दिन प्रदेश में गर्मी परेशान कर सकती है। जिसके बाद बारिश की दस्तक होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega (आज का मौसम बिहार): बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम गर्म और शुष्क बना है। लेकिन अब मौसम में बदलाव होने के आसार नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह तब्दीली देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल के महीने में ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने की भी आशंका है।

Bihar Weather

आज बिहार का मौसम

अगले दो दिन गर्मी करेगी परेशान

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम सूखा ही रहने वाला है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। जिससे लोगों को गर्मी परेशान करेगी। हालांकि अगले 48 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। दो दिन के बाद बिहार में बारिश होने की संभावना है। 7 अप्रैल को कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

End of Feed