आज का मौसम, 5 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश में मौसम का उतार-चढ़ाव, गर्मी से झुलसेंगे कई राज्य; कुछ जगहों पर बारिश रहेगी मेहरबान
आज का मौसम, 5 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam, Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Rain Forecast, Mausam Ki Jankari: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और लू जैसी स्थिति भी कई जगहों पर देखने को मिलने लगी है। अप्रैल माह में दिन बढ़ने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी भी बढ़ रही है। कई राज्यों का तापमान भी 40 के आसपास या उससे ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने इस साल भीषण गर्मी पढ़ने और लू चलने का अनुमान जताया है। आने वाले दिनों में कई जगहों पर भीषण गर्मी के दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज देश में कहां पर कैसा मौसम रहने वाला है:
आज का मौसम, 5 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश में मौसम का उतार-चढ़ाव, गर्मी से झुलसेंगे कई राज्य; कुछ जगहों पर बारिश रहेगी मेहरबान
यूपी के 6 जिलों में कल हीटवेव का अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में इस दिन से चलेगी हीटवेव
गाजियाबाद में चलेगी लू
यूपी में हीटवेव का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज सुबह 19.5 डिग्री रहा पारा
बिहार के लोगों को आज सताएगी गर्मी
एमपी-झारखंड में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 40-50 किमी/घंटा रह सकती है।
साउथ के इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। इनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तेलंगाना के कुछ भागों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला 6 अप्रैल तक जारी रह सकता है। साथ ही गरज के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।
राजस्थान में गर्मी ने पकड़ा जोर
राजस्थान में गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जगहों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप
आईएमडी के अनुसार अगले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल हैं। इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
दिल्ली में अगले 6 दिन लू जैसी स्थिति
दिल्ली में अगले छह दिन तक लू जैसी स्थिति रहने की संभावना है। साथ ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
