पटना

Bihar Rain: बिहार में मौसम का बदलता मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बादल के आसार; जानें आज का IMD अपडेट

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज यहां पटना सहित 7 जिलों मैं बारिश होगी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम तो इन 4 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं-

Image

बिहार का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों बारिश का दौर जैसे खत्म सा हो गया है। मॉनसून में कमी आने से गंगा के आसपास के क्षेत्रों में बहुत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, इस साल मॉनसून के देरी से एंट्री की वजह से सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान था। वहीं पिछले 2-3 सालों से हर साल मॉनसून की बारिश में कमी आती जा रहा है। इसी वजह से 21 राज्य में 59% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। आज पटना सहित कई जगहों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बिहार के उत्तर पूर्वी इलाकों में आज मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के उत्तर पूर्व इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले के कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना दर्ज की गई है। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी,दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर बांका और जमुई में एक दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया, और किशनगंज में आज भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पटना सहित आज बिहार के सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बिहार के उत्तर पूर्वी में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे।

अब तक कहां हुई कितनी बारिश
मधुबनी-सारण 52%
वैशाली 51%
दरभंगा49%
सहरसा 48%
मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर 45%
सीतामढ़ी 44%
पूर्णिया 41%
पटना 40%

कैसा रहेगा 8 सितंबर तक का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज 4 से 8 सितंबर तक मॉनसून के एक्टिव रहने की संभावना है। वहीं आज सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं अगले दो दिनों तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में हुई ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस साल बिहार में 26% कम बारिश हुई है। वहीं सबसे ज्यादा बारिश नवादा में दर्ज की गई है। इस साल यहां सामान्य से 21% अधिक बारिश हुई। वहीं शेखपुरा और अरवल में सामान्य से 06% अधिक बारिश और औरंगाबाद में 3% ज्यादा बारिश हुई है। इसके अलावा बिहार के सभी जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें