दिल्ली

दिल्ली में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला जारी, हिमाचल से गुजरात तक बरस रहे मेघ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 04 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मेघगर्जन की भी संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, एमपी, गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं थम रहा मॉनसून बारिश का दौर
  • दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट
  • गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट जारी

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भी राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने यहां दो दिन के तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी इस बार मॉनसूनी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और जलभराव जैसे स्थितियां देखने को मिल रही हैं। आज दिल्ली के साथ ही राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने और मेघगर्जन की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली में आज दोपहर में 2 से 4 बजे के बीच बारिश होने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। ऐसा ही मौसम एनसीआर के शहरों में भी रहने वाला है। आज नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने 5 सितंबर को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 6 और 7 सितंबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इसके बाद 8 और 9 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रहने की संभावना है।

अन्य राज्यों का मौसम

आज हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही बारिश होने के भी आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में आगामी चार से पांच दिन तक बारिश होने की संभावना है। बिहार में भी बुधवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुजरात, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!