लखनऊ

यूपी में बरसात और उमस का दौर, आज इन जिलों में बरसेंगे मेघ, कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं

आज का मौसम यूपी, 04 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। हालांकि कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश मेहरबान है, तो कहीं उमस का दौर जारी है। मंगलवार को भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसकी वजह से उमस से लोगों को खूब सताया। यूपी के ज्यादातर इलाकों में आज से बारिश की तीव्रता और उसका दायरा बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश में इस पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही कई इलाकों में बारिश होने या बौछारें पड़ने की भी संभावना है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है?

आज यूपी का मौसम

बुधवार को यूपी के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से धीरे-धीरे बारिश में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश होने की भी संभावना है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 तक दर्ज हो सकता है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, ललितपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, पीलीभीत, बरेली, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मुरादाबाद, संभल, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, बदायूं, एटा, रायबरेली, रामपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर और कौशाम्बी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को बस्ती में रहा 37 डिग्री पारा

मौसम विभाग ने अनुसार यूपी में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर हल्की से मध्मय बारिश हो सकती है। मंगलवार का प्रदेश में सबसे अधिक पारा बस्ती में 37 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रयागराज में 36.9 डिग्री और बलिया में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा चुर्क में 25 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!