Bihar Weather: बिहार में आज तेज आंधी और बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

4 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार के कई जिलों में आज आंधी और बारिश के साथ ठनका गिरने की आशंका जताई गई है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। इस बार की बारिश ने पिछले 79 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई तक मौसम सुहाना बना रहेगा। इस दौरान तेज आंधी और बारिश की संभावना है। हालांकि, 7 मई के बाद लू के दोबारा लौटने के संकेत मिले हैं।

4 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार की राजधानी पटना सहित सभी जिलों में आज, रविवार को आंधी, बारिश और ठनका गिरने का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते IMD के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसका असर रात से ही दिखने लगा, और आधी रात के बाद सुबह 3 बजे तक पटना और वैशाली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। आज पूर्णिया, कटिहार समेत पूर्वी बिहार के 12 जिलों में मौसम का प्रभाव सबसे अधिक पड़ सकता है। मौसम विभाग के द्वारा इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज, रविवार को आसमान में बादलों की गतिविधि लगातार बनी हुई है, और धूप-छांव के बीच आंख-मिचौली का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

इन जिलों में बरसात का अलर्ट

आज रविवार को पूरे बिहार में IMD द्वारा येलो अलर्ट घोषित किया गया है। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ठनका गिरने की आशंका जताई गई है। इसका सबसे अधिक प्रभाव सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में देखा जा सकता है। अन्य जिलों में एक या दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, कुछ समय के लिए बादलों के बीच धूप भी नजर आ सकती है।

End of Feed