Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में फरवरी के महीने में एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में ठंड में इजाफा हो सकता है। साथ ही आसमान में बादल छाने की भी संभावना है। फिलहाल बिहार में दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही है। जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। साथ ही रात में भी इजाफा देखा जा रहा है। 31 जनवरी तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। जिसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।
बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम
आज बिहार के 15 जिले में घने कोहरे की आगोश में हैं। खासतौर पर सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णिया में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया था। प्रदेश के शेष भागों में भी हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के जिलों में आज 22 से 24 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है। वहीं दक्षिण बिहार के जिलों में 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
बिहार में देर से विदा लेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में इस बार ठंड देरी से शुरू हुई है। इस कारण ठंड की विदाई भी देरी से होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार नवंबर से दिसंबर के बीच जितनी सर्दी पड़नी चाहिए, उतनी नहीं पड़ी। जनवरी के शुरुआती दिनों में ठंड ने जोर पकड़ा था। लेकिन इस महीने के आखिरी दिनों में फिर से तापमान चढ़ गया। फरवरी में हिमालयी क्षेत्र में दो नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से तराई क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं पटना समते कई जिलो में हल्का कोहरा छाने की संभावना है और पछुआ हवाओं के चलते ठंड भी बढ़ सकती है साथ ही कई जिलों आंशिक बादल छाने की भी संभावना है।
डेहरी में रहा सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में बिहार के तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। जिसके बाद अगले दो दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में क्रमिक इजाफा हो सकता है। बिहार में बुदार को सबसे ठंडा शहर डेहरी रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 23 से ज्यादा जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान सबसे अधिक तापमान खगड़ियां में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
