Bihar Weather: बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, 23 जिलों में आंधी-तूफान और बरसात की संभावना

3 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ने कुछ दिनों से करवट बदली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 7 मई तक राज्य का मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है। आज भी राज्य के 23 जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और ठनका गिरने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है। 7 मई के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है।

3 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कुछ जगहों पर बादल छाए हुए हैं, तो कुछ क्षेत्रों में गरज-तड़क के साथ बारिश हो रही है। वहीं, कई जिलों में तेज धूप निकली हुई है, जिससे दोपहर की गर्मी इतनी तेज हो गई है कि बाहर निकलना कठिन हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मई माह में पूर्वी हिस्सों के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है, जबकि उत्तर मध्य भागों में सामान्य और पटना सहित अन्य स्थानों पर सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। पश्चिमी क्षेत्रों में दो से तीन दिन लू और हीटवेव चलने की संभावना है, जबकि बाकी इलाकों में गर्म हवाएं जारी रहेंगी।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

23 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों में पटना सहित 23 जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन होने की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और गरज-तड़क का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान मौसम सामान्य बना रहने की संभावना है।

End of Feed