पटना

Bihar Weather: बिहार में फिर धीमा पड़ा मॉनसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश; जानें आज का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में इनदिनों मॉनसून की अच्छी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में यहां रोहतास में सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने बिहार में सितंबर में एक बार फिर से अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। आइए जानें कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज बिहार का मौसम
  • सितंबर में जमकर बरसेंगे बादल
  • आज इन जिलों में होगी बारिश

Bihar Weather: बिहार में इनदिनों जमकर मॉनसून की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 29 अगस्त को बंगाल की पूर्वी और उत्तर खाड़ी में निम्न दवबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे की बिहार में बारिश की रफ्तार को कमी आ सकती है। हालांकि, विभाग ने आज भी बिहार के कई जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। बुधवार को बिहार में जमकर बारिश हुई। जहां सबसे ज्यादा बारिश रोहतास में दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बिहार में 5.2mm बारिश हुई। वहीं कई जगहों पर दिन भर बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज सितंबर के पहले सप्ताह में बिहार में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आज 29 अगस्त को बिहार में बारिश के आसार नहीं जताए हैं। हालांकि, बिहार में मॉनसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। और बुधवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश के दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में यहां 5.2mm बारिश हुई है।

बुधवार को कहां हुई कितनी बारिश

रोहतास65.5mm
भोजपुर 60.4mm
बक्सर 58.5mm
भभुआ 46.8mm
औरंगाबाद 36.6mm
गया 36.4mm
लखीसराय 34.2mm
जमुई 29mm

कैसा रहा कल का मौसम

बिहार में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। कई जिलों अच्छी बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं दिन भर बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। कल बिहार के रोहतास में सबसे ज्यादा बारिश 65.5mm दर्ज की गई। वहीं कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article