Bihar Rain Update: बिहार में विदाई से पहले मॉनसून एक बार फिर अपना कहर बरसा रहा है। पिछले 5 दिनों से जमकर बादल बरस रहे हैं। जहां एक तरह तो बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी तरह भारी बारिश और मेघ गर्जन से पूरा बिहार मॉनसूनी मौसम का प्रकोप झेल रहा है। भारी बारिश की वजह से, बिहार के गंडक, कोसी, कमाल बलान जैसी नदियां अपने उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आज भी बिहार में कई जगहों पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
बिहार का मौसम
कैसा रहेगा बिहार में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित पूरे बिहार में लगातार मॉनसून एक्टिव है। पिछले 5 दिनों से बारिश ने अपना रौद्र रूप बरकरार रखा है। आज रविवार 29 सितंबर को भी विभाग ने बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बिहार के 8 जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे लेकर 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार उत्तर बिहार और दक्षिण- पश्चिम इलाकों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
ये भी जानें-दिल्ली में अब बारिश की संभावना नहीं, तेज धूप से बढ़ेगा तापमान, IMD ने बताया कब तक विदा होगा मानसून
आज इन जिलों में बरसेगा कहर
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पिश्चिम और पूर्वी चपांरण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा जिले में एक या दो जगहों पर बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लगाया गया है। इसके साथ ही गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार को कहां हुई कितनी बारिश
| पश्चिमी चंपारण | 163.9mm |
| पश्चिमी चंपारण | 163.9mm |
| पश्चिमी चंपारण | 163.9mm |
| पूर्वी चंपारण | 126.3mm |
| गोपालगंज | 91.7mm |
| किशनगंज | 79.8mm |
| सुपौल | 54.9mm |
| सीवान | 53.3mm |
बिहार में गंडक और कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। गंगा नदी दो दिन पहले ही खतरे के निशान से नीचे आई है। लेकिन भागलपुर से परक्का त नगी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है।
इन जगहों पर बाढ़ से हालात
बिहार के गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा सहित दूसरे नदियों के जलस्तर बढ़ने से राज्य के 13 जिलों में लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है। वहीं 29 प्रखंडों के 140 पंचायतों के गांव में बाढ़ का पानी फैलने से करीब 1.41 लाख आबादी पर इसका असर पड़ा है।
इस बार बिहार में कितनी हुई बारिश
बिहार में बदलते मौसम का असर और बारिश का कहर साफ देखने को मिल रहा है। साल 2015 और 2018 के अलावा पिछले 10 में से 8 साल में यही पैटर्न रहा है। बिहार में अबतक 28% कम बारिश हुई है। अगर बात करें 1 जून से 24 सितंबर की तो अब तक बारिश 949.4mm बारिश होनी थी, जबकि 679.6 एमएम ही हुई है। जो सामान्य से 28% यानी 267.3mm कम है।
बिहार में अगले 3 दिनों का मौसस
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3 सदिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। वहीं इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने बच कर रहने की चेतावनी जारी की है और लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर रहने की अपनी की है।
