पटना

मुजफ्फरपुर में ईंट कारोबारी का पुत्र चार दिन से लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

मुजफ्फरपुर में ईंट कारोबारी का पुत्र चार दिनों से लापता हैं। इस मामले को लेकर परिजन जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गए तो उन्होंने मना कर दिया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बिहार के मुजफ्फरपुर के भीखनपुर गांव निवासी ईंट भट्टा व्यवसायी के इकलौते पुत्र नमन सिंह पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले जब वो घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं आया है। इसके बाद उन्हें खोजबीन के दौरान मुंगेर के सुल्तान बाबू घाट पर नमन की गाड़ी बरामद होने की जानकारी मिली, लेकिन उनका बेटा अभी तक नहीं मिला है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

परिजनों ने मुंगेर और मुजफ्फरपुर में एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस के पास पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर परिजन ने वरीय पुलिस अधिकारी से मिले जिसके बाद सीटीएसपी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने कहा कि परिजन कह रहे हैं जो लड़के का दोस्त है उनके साथ निकला है और वापस नहीं लौटा है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं। बता दें कि सदर थाना की टीम गठित हुई है और मामले की जांच की जा रही है। इधर, डूबने की आशंका को लेकर एनडीआरएफ की मदद ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article