पटना

बिहार से यूपी आ रही बस कैमूर में खड़े ट्रक से टकराई, पिंडदान कर लौट रहे थे यात्री, 3 की मौत

Kaimur Road Accident: गया में पिंडदान कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस कैमूर में हादसे का शिकार हो गई। मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास खड़े ट्रक से बस की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हैं।

Image

कैमूर में बस और ट्रक की टक्कर

Kaimur Bus Accident: बिहार से यूपी की तरफ जा रही एक बस रविवार को खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। यह हादसा कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास हुआ। बस सवार गया में पिंडदान कर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, बस को झपकी लग गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मृतकों में बस का खलासी, एक पंडा (पुजारी) और एक यात्री शामिल हैं। सभी मृतक यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले थे, जो गया में पिंडदान कर लौट रहे थे। पिंडदान के बाद बस में सवार सभी लोग जगन्नाथ पुरी दर्शन कर विंध्याचल मंदिर की ओर रवाना हुए थे।

तीन लोगों की हालत गंभीर

सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एनएचएआई की मेडिकल टीम के सदस्य देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना की वजह चालक की नींद लगना प्रतीत हो रहा है। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोगों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया।

बस में 35 लोग सवार थे

मोहनिया थाना के एएसआई शिवजी सिंह ने भी पुष्टि की कि खड़ी ट्रक में यात्री बस की टक्कर हुई, जिससे यह दुर्घटना घटी। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना सुबह 5 बजे से पहले की है, बस में करीब 35 लोग सवार थे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल माताफेर तिवारी और राजरानी पाल ने बताया कि हम लोग गया से पिंडदान कर वापस लौट रहे थे, तभी हमारी बस ट्रक से टकरा गई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!