पटना

बिहार में मॉनसूनी आफत! इन 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का Alert; जानें अगले 3 दिनों का IMD अपडेट

Bihar Weather- बिहार में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बिहार में मॉनसून के एक्टिव होने के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक राज्य के 14 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 28 सितंबर को भी बिहार में मध्यम से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल
  • IMD का ऑरेंज-येलो Alert जारी

Bihar Rain Update- बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बिहार में 28 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक बिहार में बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। विभाग ने मौसम का हाल देखते हुए अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 8 से 10km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बिहार में कल बुधवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पटना का अधिकत तापमान 31.6 डिग्री रही। मौसम विभाग ने 28 सितंबर को यहां बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। खासकर 25 से 27 सितंबर तक बिहार के पूरे 14 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के आसार जताए गए हैं। वहीं 30 से 40 की रफ्तार से हवाएं चलने के भी उम्मीद है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज 26 सितंबर को सीतामढ़ी, अररिया, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना, गोपालगंज, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, मधेपुरा, पूर्णिया, सिवान, सारण, बक्सर औऱ भोजपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से बिहार के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान लगाया गया था। जिसके अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में भारी बारिश हो सकती है। 26 सिंतबर को किशनगंज, अररिया, सुपौल, बांका, जमुई, नावादा में भी भारी बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार दो साल पहले तक महीने में मॉनसून अवधि में सामान्य तापमान 20 से 22 दिन रहता है। जो अब कम होकर 10 े 11 दिनों तक ही रहता है।

इन जिलों में नदियां उफन पर हैं

बिहार के छपरा, बक्सर, आरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय, लखीसराय,मुंगेर, खगड़िया, भागपुर और कटिहार में नदियां उफान पर हैं। वहीं पटना, बेगुसराय, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार में गंगा उफान पर हैं। जिससे बारिश होने के बाद लोगों की समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। वहीं बिहार में गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से 12 जिलों में इसका असर पड़ता नजर आ रहा है। इसमें बिहार के मसाडू गांव में अब तक 50 से ज्यादा घर बह चुके हैं।

कहां हुई किनती कम बारिश
दरभंगा 44%
वैशाली 52%
वैशाली 52%
सारण 56%
समस्तीपुर 49%
सहरसा 46%
पूर्णिया 42%
पटना 41%
मुफ्फरपुर 51%
मधुबनी 52%
इस बार बिहार में कितनी हुई बारिश

बिहार में बदलते मौसम का असर और बारिश का कहर साफ देखने को मिल रहा है। साल 2015 और 2018 के अलावा पिछले 10 में से 8 साल में यही पैटर्न रहा है। बिहार में अबतक 28% कम बारिश हुई है। अगर बात करें 1 जून से 24 सितंबर की तो अब तक बारिश 949.4mm बारिश होनी थी, जबकि 679.6 एमएम ही हुई है। जो सामान्य से 28% यानी 267.3mm कम है।

बिहार में अगले 3 दिनों का मौसस

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3 सदिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। वहीं इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने बच कर रहने की चेतावनी जारी की है और लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर रहने की अपनी की है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article