दिल्ली

दिल्ली में तेज हवाओं संग बरसेंगे बदरा, बारिश दिलाएगी उमस से राहत, 112 दिन बाद बिगड़ी अबोहवा

आज का मौसम दिल्ली, 26 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश की रफ्तार 25 से 35 किमी के बीच दर्ज की जा सकती है। बुधवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में भी गिरावट आई है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली के लोग बीते कई दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रहे हैं। बुधवार को भी उन्हें उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने राजधानी में बुधवार को बूंदाबांदी का अनुमान जताया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बीते दिन सुबह की शुरुआत गर्म हवा के साथ हुई। साथ ही हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तीन दिन बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में पूरे हफ्ते मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। गुरुवार को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। साथ ही 35 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को भी तेज हवाओं संग हल्की बारिश के आसार हैं। 28 सितंबर को बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

बुधवार को भी गर्मी ने किया परेशान

दिल्ली में बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। इस कारण सुबह में आसमान में थोड़ी स्माग जैसी स्थिति नजर आई। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के बाद मौसम खुल गया। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। साथ ही हवा में नमी का स्तर 91 से 53 फीसदी दर्ज हुआ। बुधवार को भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा

मॉनसून की शुरुआत के बाद से बारिश की वजह से दिल्ली की हवा में साफ बनी हुई थी। लेकिन अब यहां की वायु गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। दिल्ली में बुधवार को तीन महीने और 19 दिनों के बाद वायु गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिली। इस दिन एक्यूआई 235 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी में आता है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 5 जून को AQI 248 दर्ज हुआ था। जिसके बाद यह पहली बार है जब दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रिकॉर्ड हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें