जयपुर

Rain Update: राजस्थान में IMD का अलर्ट, आज भी 11 जिलों में होगी बारिश; जानें मॉनसून की विदाई कब

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की विदाई से पहले एक बार फिर से जमकर बारिश पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। धीरे-धीरे राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर में मॉनसून की विदाई हो गई है। आज भी यहां 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानें राजस्थान में मौसम का हाल-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज 11 जिलों में होगी बारिश
  • IMD का अपडेट जारी
  • जानें मॉनसून की विादई कब

Rajasthan Rain Update: राजस्थान में मॉनसून की विदाई से पहले एक बार फिर से बादल बरसने वाले हैं। इस दौरान सितंबर के आखिरी हफ्ते में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मॉनसून के एक्टिव होने से राजस्थान के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आज गुरुवार 26 सितंबर को भी मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में बादलों के बरसने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में दिनभर बादल भी छाए रहेंगे। वहीं कहीं-कहीं धूप भी खिली रह सकती है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 11 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। जिनमें बासंबाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, घौलपुर, करौली और सिरोही में आज भी बारिश की संभावना है।

कैसा रहा कल का मौसम

राजस्थान में कल बुधवार को कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, बाड़मेड़, जोधपुर, के बाद अब गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जालोर, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून की विदाई हो चुकी है।

क्या है भारी बारिश की वजह

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन बीकानेर के ऊपर से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में मॉनसून के एक्टिव रहने की संभावना है। वहीं आने वाले तीन दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं 6 जिलों में बारिश की संभावना बरकरार है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 26 सितंबर से राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का दौर शुरू होकर अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। विभाग ने मौसम को देखते हुए इन जगहों पर अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article