पटना

Bihar Weather Today: बिहार में आज कड़केगी बिजली-बरसेंगे बदरा, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की वेदर अपडेट

आज का मौसम बिहार, 22 February 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार, बांका, खगड़िया, जमुई, नवादा, मुंगेर और गया में बारिश होने की संभावना है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तीखी धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली। लेकिन आज प्रदेश में मौसम ने रुख बदला है।मौसम विभाग ने आज बिहार के 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस वजह से बदला बिहार का मौसम

एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान, गांगेय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। जिसका प्रभाव बिहार के ऊपर भी देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेश के उत्तर-पूर्व के जिलों में बिजली गिरने के साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी से प्रदेश का मौसम साफ हो जाएगा।

इन जिलों मे ंबारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, बांका, खगड़िया, जमुई, नवादा, मुंगेर और गया में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा। बिहार में सर्दियों के दिन लगभग समाप्त हो चुके हैं अब धीरे-धीरे ग्रमी बढ़ेगी। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार बिहार में आज अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 72 घंटों में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं है।

मधुबनी रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटों में सबसे गर्म जिला मधुबनी रहा। जहां का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे ठंडा जिला सहरसा दर्ज किया गया। जहां का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान प्रदेश की राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article