दिल्ली

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम सुहावना, राजस्थान में होगी बारिश और झारखंड में गिरेंगे ओले, जानें पहाड़ों पर कैसा है आज वेदर

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम): एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस दौरान मैदानी हिस्सों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं नॉर्थ ईस्ट में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Image

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में इस हफ्ते बादलों की आवाजाही देखने को मिली। अगले हफ्ते भी यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। साथ ही एक बार फिर बारिश की भी दस्तक हो सकती है। दिल्ली के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट राज्यों में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली का मौसम (Delhi Aaj Ka Mausam)

दिल्ली में शनिवार को सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ और गर्म रहने का अनुमान है। इस दौरान 36 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को हल्की बारिश हुई थी। अब 27 फरवरी को एक बार फिर राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

यूपी का मौसम (UP Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आईएमडी के अनुसर 26 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसके बाद 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गर्ज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ही रहेगा।

राजस्थान का मौसम (Rajasthan Ka Mausam)

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कुछ जगहों पर हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। शेष जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम (Uttrakhand Ka Mausam)

उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं देहरादून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। कोलकाता, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, नदिया, हावड़ा और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं दक्षिण झारखंड में दोपहर या शाम के समय ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही तेज हवाओं के साथ तूफान आने का भी अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article