Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून एक्टिव बना हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। आज भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 11 जिलों आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को प्रदेश के दक्षिण -पश्चिम हिस्से में बारिश की ज्यादा संभावना है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में वज्रपात की भी आशंका है।
बिहार का मौसम
अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार
बिहार में आज हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अरवल, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया और बांका में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 से 23 अगस्त तक बिहार के सभी जिलों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
इन जगहों पर आज बारिश की संभावना
- बिहार के उत्तर-मध्य और पश्चिमी हिस्से में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
- पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
- रोहतास, कैमूर, गया और औरंगाबाद में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
- भागलपुर, नवादा, जमुई, शेखपुरा,लखीसराय, और बांका में एक-दो इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
- नालंदा और जहानाबाद में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
- औरंगाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।
