पटना

बिहार में एक साल के बच्चे ने सांप को चबाया, हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर हो गए हैरान

बिहार के गया से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जहां एक मासूम ने सांप को चबाकर मार दिया। यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, जब परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। यह मामला गया के फतेहपुर का है। पढ़े पूरी खबर।

Image

AI Photo (सांकेतिक)

Photo : Times Now Digital

Bihar News: बिहार से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। बिहार के गया में एक साल के मासूम एक सांप को चबा गया। यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों को अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन यह घटना सत्य है। गया जिले के फतेहपुर का यह मामला है, जहां एक साल के बच्चे ने खिलौना समझकर एक सांप को ही चबा डाला। हालांकि, बच्चा स्वस्थ है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

खेल खेल में सांप को चबाया

जानकारी के अनुसार, बच्चा खेल रहा था और खेलने के दौरान ही एक सांप उसके पास आ गया, जिसे वह खिलौना समझकर अपने मुंह में ले लिया और दांत से काटकर चबा दिया। इसमें सांप की मौत हो गई और गनीमत रही कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ। इसी दौरान, जब उसकी मां की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने देखा कि बच्चे के मुंह में सांप है। यह देखते ही वह डर गई। उसने मुंह से सांप को निकाला, तो देखा कि बच्चे ने सांप को चबा दिया है।

बच्चे को लेकर डॉक्टर हुए हैरान

इसके बाद उसकी मां बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा ठीक है और उसके शरीर में सांप का जहर नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा नॉर्मल है और वह ठीक है। उन्होंने बताया कि बच्चे ने जिस सांप को चबाया, वह जहरीला नहीं था, जिस वजह से बच्चे की जान बच गई। डॉक्टर ने बताया कि इस घटना के बाद बच्चे के परिजन घबरा गए थे, लेकिन डरने की बात नहीं है।

क्या बोली बच्चे की मां?

वहीं, इस घटना पर बच्चे की मां ने बताया, ''वह छत पर खेल रहा था, तभी उसने एक सांप को अपने मुंह में लेकर चबाना शुरू कर दिया। जब मेरी नजर पड़ी बच्चे पर पड़ी तो घबरा गई। फिर उसके मुंह से सांप को निकाला, जो सांप मर चुका था।'' बता दें कि बच्चे ने जिस सांप को चबाया वह तेलिया सांप था, जो जहरीला नहीं होता है। यही वजह है कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ। वह सुरक्षित है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article