Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025: आधिकारिक रूप से बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम में नरमी और नमी दोनों आ गई है। पटना, गया, नवादा, बेगूसराय समेत दक्षिण और उत्तर बिहार के सभी जिलों में बारिश हो रही है। तेज आंधी के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट
पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इनमें से 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। और साथ में बारिश की भी। वहीं, शेष 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।
इन इलाकों में आएगी भारी बारिश
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में तड़क गरज और ठनका गिरने की संभावना अधिक है। इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, गया और नवादा में भारी बारिश की संभावना है।
सामान्य से अधिक होगी बारिश
मानसून के आते ही बिहार के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों का गर्मी से राहत मिली। हालांकि, उमस भरी गर्मी का असर अब भी दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 जून तक पूरा बिहार मानसून के प्रभाव में आ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के मौसम में सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश की संभावना है।
