बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार दोपहर गंडक नदी में नहाते समय चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रौशन कुमार (12), जुड़वां भाई अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार (17) और नीतीश कुमार (14) के रूप में हुई है। खोदावंदपुर थाना के प्रभारी मिथिलेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि आठ लड़के गंडक नदी के नूरुल्लाहपुर साहनी टोला घाट पर नहाने गए थे। उन्होंने बताया, ‘‘चार लड़के सुरक्षित नदी से बाहर आ गए लेकिन शेष चार तेज बहाव में बह गए।’ स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और स्थानीय तैराकों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।
पटना
बिहार में बड़ा नदी हादसा, गंडक नदी में डूबने से 4 लड़कों की मौत
- Edited by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Jun 18, 2025, 10:28 PM IST
