पटना

Patna News: पटना में अपराधियों का तांडव, VVIP इलाके में युवक पर फायरिंग; पुलिस महकमे में हड़कंप

पटना में आज सुबह-सुबह वीवीआईपी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति पर लूटपाट के दौरान फायरिंग की। इस इलाके में कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवास हैं। इस वीवीआईपी इलाके में अपराधियों ने गोली चलाकर सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दे दी है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Image

पटना के पॉश इलाके में फायरिंग

Patna Firing: पटना में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। आज सुबह शहर के सबसे पॉश इलाके में लूटपाट और फायरिंग की घटना हुई। अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री और हाई कोर्ट जज के आवास के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया। यह इलाका पटना के सबसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में आता है। इसके बावजूद इस वीवीआईपी इलाके में फायरिंग कर अपराधियों ने सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

घायल व्यक्ति की हालत गंभीर

अपराधियों ने गुरुवार सुबह मंत्री अशोक चौधरी और कई मंत्रियों के आवास के नजदीक लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। यह घटना पोलो रोड पर हुई, जोकि एयरपोर्ट, सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास के काफी करीब है। इस वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी की गई। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे हवाई अड्डा थाना के तहत पोलो रोड पर फायरिंग की घटना की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि राहुल नाम के व्यक्ति पर दो बाइक सवार लोगों ने गोली चला दी है। घटनास्थल से खोखा भी बरामद हुआ है। मौके पर एफएसएल टीम और डॉक स्क्वाड को भी बुलाया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!