पटना

बिहार में भारी बारिश का Alert, इन 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, जानें अगले 5 दिनों का मौसम

Bihar weather: बिहार में इनदिनों मॉनसून मेहरबान है। कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन पर बिहार का मौसम सुहाना बना रहेगा। आइए जानें बिहार में आज कहां होगी बारिश-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar weather: मौसम विभाग ने आज सावन के आखिरी सोमवार और रक्षा बंधन पर बिहार में मौसम के सुहावना होने बना रहने की उम्मीद जताई है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इसके साथ ही आज कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही बिहार के कई जगहों पर आज हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी चंपारण में दर्ज की गई है। वहीं आज भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम

विभाग के अनुसार आज गोपालगंज, रोहताज, बक्सर, कैमूर, पश्चिम और पूर्वी चंपारम और सिवान में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार बांग्लादेश के पास बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह यह अलर्ट लगाया गया है। जिससे अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कहां हुई कितनी बारिश

पूर्वी चंपारण 146mm
भोजपुर 140mm
नालंदा 132.4mm
अरवल 98.4mm
पटना 85.8mm
सीवान 78.6mm
मुजफ्फरपुर 78.4mm
बक्सर 75mm
मधेपुरा 74.6mm
नवादा 72.2mm
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बरसात ने दिलाई उमस से राहत, इस पूरे हफ्ते जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

अगले 5 दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। बांग्लादेश और उसके आस-पास दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यही वजह आने वाले तीन से चार दिनों में पश्चिम बंगाल में बिहार सहित दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article