लखनऊ

यूपी में मॉनसून ने फिर पकड़ा जोर, आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, जानें 22 अगस्त तक मौसम का हाल

आज का मौसम यूपी, 19 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आज प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में रविवार को 11.3 मिमी बारिश हुई दर्ज
  • बस्ती, गोंडा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
  • 22 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून एक्टिव हुआ है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। यूपी में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 22 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में भी अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है।

इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

यूपी के बस्ती, गोंडा और आसपास के इलाकों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा वाराणसी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, बलिया, चंदौली, संत रविदास नगर और जौनपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को यूपी में कहां-कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यूपी में 11.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं कानपुर में 62.2 मिमी, बरेली में 18.8 मिमी, बाराबंकी में 9 मिमी, प्रयागराज में 6.4 मिमी और वाराणसी में एक मिमी के आसपास बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री से नीचे लुढ़क आया है। रविवार को चुर्क में 29.8 डिग्री, हमीरपुर में 28.2 डिग्री और फुरसतगंज में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ में बारिश से बदला मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह काले बादल छाए रहे। साथ ही अलग-अलग इलाकों में मध्यम से तेज बारिश भी दर्जकी गई। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार लखनऊ में 15 मिमी बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में 22 अगस्त तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। आज यहां बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

कल कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 20 अगस्त को ऐसा ही मौसम रहेगा। मंगलवार को पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article