दिल्ली

दिल्ली में बरसात ने दिलाई उमस से राहत, इस पूरे हफ्ते जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 19 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे जगह-जगह जलभराव भी देखने को मिला। आज भी दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Image

रविवार को कई इलाकों में हुई जमकर बारिश

KEY HIGHLIGHTS
  • मयुर विहार में हुई सबसे अधिक बारिश
  • बारिश से जलभराव और यातायात प्रभावित
  • दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बारिश के आसार

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से हल्की राहत मिली। लेकिन कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के कारण राखी के त्योहार की वजह से सड़कों और फुटपाथों पर लगे अतिरिक्त स्टाल वाले दुकानदारों को भी परेशानी हुई। रविवार को दिल्ली में सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में हुई। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ। आइए जानते हैं कि आज रक्षा बंधन के दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

अगले पांच दिन बारिश का दौर

दिल्ली में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम समेत कई शहरों में अगले पांच दिन बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का होने के आसार हैं। वहीं गुरुग्राम में 21 और 22 अगस्त को तेज बारिश होने की संभावना है।

NCR के कई इलाकों में हुई जमकर बारिश

दिल्ली में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में 12 बजे के बाद कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से आईटीओ, मंडी हाउस, जामा मस्जिद समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जलभराव के कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। रविवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी बारिश दर्ज की गई। नोएडा और गाजियाबाद में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं गुरुग्राम में भी बीते दिन पानी बरसा।

दिल्ली में कहां-कितने बरसे मेघ

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मयूर विहार में 17 मिमी, डीयू में 6 मिमी, रिज में 5.3 मिमी और लोधी रोड़ व सफदरजंग में बारिश ट्रेश की गई। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और नमी का स्तर 92 से 61 प्रतिशत दर्ज हुआ। इस दिन सबसे गर्म इलाका लोधी रोड रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा आया नगर में 34.3 डिग्री, पालम में 34.2 डिग्री और रिज में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!