UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल तो छा रहें हें। लेकिन सभी जगहों पर एक समान बारिश नहीं हो रही है। कहीं पर झमाझम बारिश हो रही है, तो कईं पर बादल बेरुखी दिखा रहे हैं। जिससे उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी भी सही साबित नहीं हो रही है। ऐसे में आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
रविवार को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसी दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, मऊ, बलिया, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा में भारी बारिश के आसार हैं।
लखनऊ से गाजियाबद तक बारिश के आसार
आज यूपी की राजधानी लखनऊ से लेकर गाजियाबाद और नोएडा में भी छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। साथ ही यहां उमस भरी गर्मी भी आज सता सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। लखनऊ में भी कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
आने वाले दिनों में यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार है। 20 और 21 अगस्त को यूपी के दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। वहीं 22 और 23 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
