Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं से ठिठुरन का एहसास, न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी, जानें आज मौसम का मिजाज

आज का मौसम बिहार, 14 February 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पछुआ हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन गिरावट होने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में बदलाव का अनुमान नहीं है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। प्रदेश में चल रही पछुआ हवाएं सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास करा रही है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकलने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच चुका है। हालांकि सूरज ढलने के साथ ही कनकनी बढ़ रही है। गुरुवार को भी पछुआ हवाओं का प्रवाह जारी रहा। जिससे वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट भी हुई। आने वाले दो दिनों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आज बिहार के मौसम का हाल

बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों में अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जिसके बाद अगले 2 दिन कोई खास बदलाव होने के पूर्वानुमान नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।

End of Feed