पटना

Bhagalpur: मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ने की दो लोगों की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

भागलपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति छोटू कुमार की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार छोटू पांच लोगों को लकड़ी के लट्ठे से पीटने लगा, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

Image

फाइल फोटो

Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति (36) की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़ित ने दो लोगों की डंडे से पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि नाथनगर थाना क्षेत्र के मकंदपुर गांव में शुक्रवार रात को यह घटना हुई थी।

पीड़ित ने पांच लोगों से डंडे से पीटा

जिला पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘स्थानीय लोगों के अनुसार, मानसिक रूप से दिव्यांग छोटू कुमार ने गांव में राजीव राय (68), जय प्रकाश राम (65) और तीन अन्य लोगों को लकड़ी के लट्ठे से पीटना शुरू कर दिया था। राजीव राय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयप्रकाश राम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन का नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है।’’

पुलिस अधिकारियों ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात

बयान में कहा गया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोग आरोपी छोटू कुमार की पिटाई कर रहे थे। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसमें कहा गया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि छोटू कुमार मानसिक रूप से दिव्यांग था।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!