दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।
एनसीआर में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 11 और 12 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान क्रमशः 25 और 26 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की बात करें तो यहां आज भी तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 और 26 डिग्री रह सकता है।
आगामी दिनों में मौसम का हाल
दिल्ली में 15 फरवरी को भी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी तक शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं 16 से 17 फरवरी के दौरान आसमान में बादल छाए रहंगे, जिस कारण हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। 18 फरवरी से फिर मौसम बदलेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
