पटना

Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं से ठिठुरन का एहसास, न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी, जानें आज मौसम का मिजाज

आज का मौसम बिहार, 14 February 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पछुआ हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन गिरावट होने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में बदलाव का अनुमान नहीं है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। प्रदेश में चल रही पछुआ हवाएं सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास करा रही है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकलने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच चुका है। हालांकि सूरज ढलने के साथ ही कनकनी बढ़ रही है। गुरुवार को भी पछुआ हवाओं का प्रवाह जारी रहा। जिससे वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट भी हुई। आने वाले दो दिनों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आज बिहार के मौसम का हाल

बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों में अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जिसके बाद अगले 2 दिन कोई खास बदलाव होने के पूर्वानुमान नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।

डेहरी रहा सबसे अधिक पारा

आईएमडी के अनुसार बिहार में इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रहने वाला है। गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहा। इस दिन बिहार में सबसे गर्म शहर डेहरी में दर्ज किया गया, जहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान पुपरी में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान प्रदेश की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article