Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान कहर ढा रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। साथ ही फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा आकाशीय बिजली के कारण कई लोगों के जान गंवाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बिहार में अभी आंधी और बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहने की संभावना है। इस दौरान कभी तेज धूप तो कभी बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है।
Meta AI
सभी जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण पश्चिम बिहार में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके अलावा शेष राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर सभी जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कल इन जिलों में वज्रपात और तूफान का अलर्ट
बिहार में कल यानी 15 अप्रैल को भी ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन, तूफान और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगरिया, बेगुसराय, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद शामिल हैं।
19 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 19 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आंधी-बारिश में घर से बाहर जाने स बचे। साथ ही खतरनाक मौसम में खेतों में काम कर रहे किसानों को भी सतर्क रहने का आग्रह किया है।
