Delhi Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega, Delhi Aaj Ka Mausam, 14 April 2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जो गर्मी से राहत मिली हुई थी अब वह खत्म हो गई है। कल यानी रविवार 13 अप्रैल से ही पारा चढ़ने लगा है और आज यानी सोमवार 14 अप्रैल को प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
आज दिनभर सिर पर सूरज चमकता रहेगा और बादलों का कहीं पर भी कोई नामो-निशान देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान 39 डिग्री को छू सकता है। जबकि कल यानी मंगलवार 15 अप्रैल को पारा 40 पार कर सकता है। यानी आज ही नहीं आने वाले कुछ दिन जबरदस्त गर्मी देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिन तक हीट वेव यानी लू चलने की भी आशंका है।
दिल्ली के साथ ही बात करें एनसीआर के इलाकों यानी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम की तो यहां भी प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। फिलहाल गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
बात करें दिल्ली के पिछले 24 घंटे के मौसम की तो यहां कल यानी रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। ह्यूमिडिटी 60 फीसद रही है और आज भी 60 फीसद ह्यूमिडिटी रहने का अनुमान है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
