बेमौसम बारिश से बेहाल बिहार! फसलों को भारी नुकसान से किसानों को झटका, आज भी जारी रहेगा मौसम का कहर

आज का मौसम बिहार, 13 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार का मौसम किसानों के लिए आफत बना हुआ है। यहां पिछले कुछ दिनों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। आज भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। साथ ही बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में बिहार में कैसा मौसम रहेगा?

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। यह बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। इस कारण बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है। आज भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Meta AI

Meta AI

बिहार में इन जगहों पर जारी अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह 11:40 बजे तक बिहार के कई इलाकों में बिजली गिरने, बादल गरजने और 40 से 60 किमी प्रति घंट की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जोकीहाट, कोचाधामिन, पालासी, बहादुरगंज, तेढ़ागाछ, दीघलबैंक, अमौर, बैसा, किशनगंज, अररिया, पोठिया, सिकटी और ठाकुगंज शामिल हैं।

End of Feed