पटना

बिहार को दिल्ली के लिए मिलेगी एक और वंदे भारत, जान लीजिए रूट; इसी महीने सहरसा से चलने लगेगी अमृत भारत ट्रेन

जल्द ही बिहार के सहरसा से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। रेलवे इसकी तैयारियों में जुटा है। फिलहाल इसी महीने से सहरसा और दिल्ली के बीच अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करने की योजना रेलवे बना रहा है।

Image

सहरसा से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)

Photo : PTI

बिहार को एक और वंदे भारत का तोहफा जल्द मिल सकता है वो भी दिल्ली रूट पर। अभी के समय में एक वंदे भारत ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच चल रही है, अब नॉर्थ बिहार को एक वंदे भारत मिल सकती है। इसी महीने से रेलवे सहरसा से अमृत भारत चलाने की तैयारी कर रहा है, जिसको पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं।

सहरसा से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बिहार के सहरसा से दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने जा रहा है। इसके लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। अमृत भारत ट्रेन भी सहरसा से दिल्ली के बीच ही चलेगी, जिसे 24 अप्रैल को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि सहरसा से चलने वाली वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन के रूट्स अलग-अलग होंगे।

सहरसा दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

रिपोर्ट के अनुसार वंदे भारत ट्रेन सहरसा से खुलने के बाद मुजफ्फरपुर होते हुए पटना के रास्ते दिल्ली जाएगी। सहरसा से खुलने वाले वंदे भारत ट्रेन 13 घंटे में दिल्ली तक की दूरी कवर करेगी और बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र के रास्ते डीडीयू और लखनऊ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

सहरसा दिल्ली अमृत भारत ट्रेन

वहीं अगर हम अमृत भारत ट्रेन की बात करें तो सहरसा से खुलने वाली यह ट्रेन दरभंगा के रास्ते दिल्ली तक का अपना सफर पूरा करेगी। अमृत भारत ट्रेन का रैक भी पहुंच गया है और ट्रायल भी सफल रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article