Bihar Weather: रेनकोट के बाद निकलेगा गमछा; पछुआ की मार से फिर लौटेगा हीटवेव

आज का मौसम बिहार, 08 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज बिहार के कई जिलों में बारिश-आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। कल तक मौसम के सामान्य रहने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन आज भी बारिश का असर दिखेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ दिनों बाद हीटवेव की भी संभावना जताई है। बारिश का दौर बीतने के बाद हीटवेव का दौर लौटेगा।

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने कल, 7 मई को जारी की गई अपनी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य के अधिकांश हिस्सों को गर्म और शुष्क मौसम रहने की बात कही थी। इसके साथ ही, दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी होने की भी संभावना व्यक्त की थी। आज यानी, 8 मई को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण बिहार में लू चलने की संभावना भी जताई गई थी।

bihar weather.

आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज बिहार में कोई अलर्ट नहीं होने वाला था और कहीं-कहीं सामान्य बारिश की संभावना थी लेकिन अब मौसम कुछ और रंग दिखाते नजर आ रहा है।

End of Feed